सरायकेला भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महापर्व पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महापर्व पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई। यहां पूर्व नेता प्रतिपक्ष सह जिला प्रयवेक्षक अमर बाउरी उपस्थित रहे।

बाउरी ने कहा कि चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा है। किसी को ऐसे परिणाम की उम्मीद नहीं थी हालांकि चुनाव में जीत हार लगी रहती है।भाजपा सिर्फ सत्ता के खातिर राजनीति नहीं करती है। कार्यकर्ता जनमुद्दों को लेकर मुखर रहें, जन समस्याओं का समाधान करें राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार ने सत्ता पाने की खातिर कई चुनावी घोषणाएं की है। हेमंत सरकार बिना बहाना घोषणाएं को लागू करेगी। विपक्ष में होने की वजह से हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है हम सशक्त विपक्ष की भूमिका अदा करेंगे।
जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव ने कहा कि हमें पुनः अपनी जमीन को मजबूत करना है। संगठन निर्माण करने से हम पुनः ताकत को प्राप्त करेंगे। अभियान को पूरा होने में अब कुछ दिन शेष बची है इसीलिए एक-एक दिन का उपयोग करना है। जिला चुनाव प्रभारी जटाशंकर पाण्डेय ने कहा कि आगामी मंडल से जिला तक होने वाले चुनाव को प्रक्रिया और नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी, सभी मंडलों में चुनाव प्रभारी और उनके स्थानीय सहयोगियों की घोषणा की गयी। बैठक में मुख्य रूप से मीनाक्षी पटनायक, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय महतो, रमेश हांसदा, देवाशीष राय, अनंत राम टुडू, हरि कृष्ण प्रधान, सुनील श्रीवास्तव, राजा सिंह देव, राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, अभिषेक आचार्य, संजय सरदार, कमल नदी, रितिका मुखी, कविता दास, विश्वजीत प्रधान, लालसिंह सीय, रिंकू राय, बद्री दरीगा, मनोज महतो आदि उपस्थित थे।
