Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मानगो के गुलाब बाग स्थित सुंदरवन में डॉक्टर दंपति के फ्लैट में चोरों द्वारा लाखों के ज्वेलर्स और कैश का चोरी

मानगो थाना क्षेत्र के गुलाब बाग स्थित सुंदरवन फेज 2 संजीवनी फ्लैट नंबर 325 में चोरों द्वारा लाखों का ज्वेलर्स और कैश का चोरी कर लिया गया, जानकारी के अनुसार डॉक्टर दराक्सा अंजुम और उसके पति डॉक्टर शाहिद अनवर फ्लैट नंबर 325 में देर रात तक स्टडी करने के बाद अपने पुराने फ्लैट में सोने चले गए, जो कि दो फ्लैट के बाद ही है।

दोनों दम्पति के चले जाने के बाद फ्लैट नंबर 325 खाली था, इसका फायदा उठाकर चोर पीछे की दिवार से सोसाइटी में एंट्री कर गया और फ्लैट संख्या 325 में हाथ साफ कर चलते बना। वहीँ फ्लैट संख्या 316 का ताला भी चोरों ने तोड़ दिया लेकिन यहाँ चोर चोरी करने में असफल रहें। जब सुबह दोनों दम्पति अपने फ्लैट नंबर 325 आए तो देखा दरवाजा का ताला टुटा हुआ है और घर के अंदर का सामान बिखरा पड़ा है, और सभी ज्वेलर्स और कैश गायब है।

सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी उनके और उनके दोस्त के घर से मोबाइल चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। एक सवाल यह है कि आखिर इतने बड़े सोसाइटी जहाँ सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतेज़ाम है फिर भी ऐसे सोसाइटी में इस प्रकार का घटना सुरक्षा व्यवस्था के कमज़ोरीयों को दर्शाता है फिलहाल पिता ने थाना में कोई लिखित शिकायत नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *