समाहरणालय में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई
सरायकेला: जिला समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बारतियार की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में पेयजल एवं स्वच्छ भारत मिशन तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।

इस दौरान हर घर नल जल कनेक्शन की स्थिति,ओडीएफ प्लस सहित विभिन्न कार्यों के प्रगति की क्रमवार समीक्षा कर लंबित योजनाओ में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। डीडीसी ने जिले के अधिक से अधिक पंचायतो को फाइव स्टार रेटिंग के रुप मे विकसित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत ऐसे विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र जहां पेयजल एवं शौचालय का निर्माण एवं मरम्मती कार्य संचालित है।

वहां सुधरात्मक प्रगति लाते हुए सभी केन्द्रो में पेयजल एवं शौचालय व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर,जिला शिक्षा अधीक्षक चार्ल्स हेम्ब्रम व पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता रंजीत ठाकुर समेत अन्य उपस्थित थे।
District Water and Sanitation Committee meeting was held in the Collectorate
