Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

सरायकेला। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त निर्देशानुसार जिला व्यवहार न्यायालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा ।

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल रूप से संचालन के लिए सोमवार को जिला व्यवहार न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विजय कुमार के अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में एसडीपीओ दिलीप खोलको एवं विभिन्न बैंकों के पर प्रतिनिधि उपस्थित रहे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उपस्थित बैंक अधिकारियों से कहा है की 9 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करें। और अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि पिछले नेशनल लोक अदालत 9 दिसम्बर 2023 को सम्पन्न हुआ था,उसमें प्रि- लिटिगेशन मामलों का निष्पादन हुआ था परंतु इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत में पिछले बार के आंकड़ों को पार करना है और लगभग 20% अधिक मामलों का निपटारा करना है । इस बैठक में एलडीएम वीरेन कुमार सीट के अलावा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया, बैंक ऑफ़ इंडिया ,केनरा बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक, बंधन बैंक आदि के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *