Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महालिमोरूप व आस पास के गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली व बंदना पर्व

सरायकेला प्रखण्ड अंतर्गत महालिमोरूप व आस पास के गांवों में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ प्रकाशोत्सव दीपावली का त्योहार मनाया । यहां के लोगों ने अपने घरों की साफ सफाई और सजावट के साथ साथ रंग रंगाई भी की। दीयों और बिजली के रंग बिरंगे लाइटों से घरों को जगमगाया गया ।

महिलाओं ने रंगोली बनाकर अपने घर के आंगन को सजाया ,जबकि बच्चों ने पटाखे फोड़कर खूब मस्ती की । दीवाली के अवसर पर लोगों ने लक्ष्मी गणेश की पूजा अर्चना की। इससे पूर्व धनतेरस पर लोगों ने घरगृहस्थी सामग्रियां आदि का जमकर खरीददारी की। लोगों ने अपने घरों में विभिन्न व्यंजन बनाए और उसका लुप्त उठाया। लोगों को एक दूसरे को दीवाली की शुभकामनाएं देते देखा गया। यहां के किसानों ने दीवाली को बंदना पर्व के रूप में मनाया l

यह झारखंड का प्राकृतिक पर्व है। इस पर्व के दौरान किसान कृषि यंत्रों की पूजा की और पशुधन गाय बैल आदि को धान का मुकुट पहनाकर आरती की। इसके साथ साथ किसानों ने मादर की थाप पर गाय बैल को नचाने का प्रयास किया जो खतरों से खाली नहीं रहा। यह समाचार लिखे जाने तक कोई भी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं है। फलतः इस त्यौहार में सभी समुदाय के बच्चे से लेकर बड़े लोगों ने फुल इंजॉय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *