मानगो में डबल मर्डर, अपराधी की हत्या कर भाग रहे बदमाश की गोली से जवान रामदेव महतो शहीद
मानगो जवाहर नगर रीड नंबर 16 में नेचर पार्क के सामने दो बाइक पर सवार 6, युवकों ने अपराधी सज्जाद उर्फ टांडा(35) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने 8_10, राउंड गोलियां चलाई। भागने के क्रम में तीन हमलावरों को टाइगर मीबाइल के दो जवानों ने पकड़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान दो हमलावर जवान मनोहरपुर के तरतरा गांव निवासी रामदेव महतो (30) की सीने में गीली मारकर भाग निकले, जबकि तीसरे हमलावर को वहां मौजूद सज्जाद के साथी लाल बाबू ने दूसरे टाइगर मोबाइल जवान की मदद से पकड़ लिया । पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर, धायल जवान रामदेव महतो की टीएम एच ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान करीब 5 घंटे बाद रामदेव ने दम तोड़ दिया।

घायल आजाद नगर रोड नंबर 17 ग्रीन वैली निवासी सज्जाद को उसके दोस्त लाल बाबू व भाई डाबर कार से टीएम एच ले गए वहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सज्जाद की पीठ, सीने व पेट में गीली लगी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृत क सज्जाद की बुलेट और हमलावर की एक बाइक को जब्त किया है। पुलिस के हाथ घटना की सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। अपराधियों की पहचान कर ली गई है। दो फरार हमलावर की तलाश में छापामारी जारी है। पकड़ाया हमलावर संजय सरकार आदित्यपुर में रहता है। गिरफ्तार संजय ने बताया जमीन कारीबार में विवाद राजु ने उनके साथ रेकी की। बाद में कादिर व जमशीद ने उसके साथ मिलकर सज्जाद को गोली मारी। इधर सज्जाद के परिजनों ने आपसी रंजिश की लेकर करणी सेना के युवा प्रदेश अध्यक्ष डिमना रोड निवासी गणेश सिंह, राजा शर्मा व सरफराज पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
