Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चक्रधरपुर के ईटोर गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, चार मजदूर घायल

चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के ईटोर गांव में एक ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई. वहीं इस घटना में चार मजदूर घायल हो गए. बताया जाता है कि चक्रधरपुर की देवगांव की ओर से एक ट्रैक्टर ईटोर गांव की ओर आ रहा था. ट्रैक्टर पर चालक समेत व अन्य चार मजदूर सवार थे.

इसी दौरान ईटोर गांव स्थित मध्य विद्यालय मैदान के समीप मोड़ के पास ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण ट्रैक्टर से बिगड़ने के कारण ट्रैक्टर पलट गया. इससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से रुंगसाई गांव निवासी मोटू टोप्पो ट्रैक्टर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर पर सवार चार लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर ईटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण ईटोर गांव पहुंचे थे.वहीं घटना की सूचना मुखिया द्वारा चक्रधरपुर थाना को दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *