चाईबासा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता के आवास में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन
चाईबासा:- ईद ऊल फितर त्योहार को लेकर गुरुवार को चाईबासा बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता ताज खान व सरफराज खान आवास में ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईद मिलन समारोह कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता, अधिवक्ता रघुवर महतो, प्रहलाद महतो एवं अन्य अधिवक्ताओं ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद की।
