जेबीकेएसएस के प्रयास से कार्य के दौरान मृत आरएसबी ठेकाकर्मी के आश्रितों को मिला मुआवजा, स्थाई नौकरी और पेंशन


आरएसबी कंपनी में विगत दिन हुए घटना में गम्हरिया निवासी ठेकाकर्मी मुचिराम गोराई का कार्य के दौरान मृत्यु हो गया था। जिसकी सूचना जेबीएसएस के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई को दिया गया। सूचना पा कर मामले को तत्काल संज्ञान में लेते हुए गरीबों के मसीहा संजय गोराई ने अपने पुराने अंदाज में कंपनी प्रबंधक से शांति पूर्ण वार्ता किया गया, वार्ता में पूरे परिवार के समक्ष मुआवजा के तौर पर पांच लाख रुपया का चेक और पुत्र को स्थाई नौकरी एवं मृत के पत्नी को पेंशन कंपनी प्रबंधक तथा JBKSS के समक्ष लिखित रूप से सहमति बनी।
इस दौरान जेबीकेएसएस केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई संगठन मंत्री उमेश महतो, महासचिव संगठन राकेश रंजन महतो, विशाल महतो रूपेश गोराई , प्रफुल्ल महतो, रामकुमार महतो, राजू किस्कू, दिलीप महतो, गुरुचरण गोराई, जयदेव गोराई, शंभू महतो, राजू आदि लोग उपस्थित थे ।
