Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटी संसदीय क्षेत्र के खरसावां में मीरा मुंडा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

खूंटी संसदीय क्षेत्र केे भाजपा प्रत्याशी सह केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने खरसावां के विभिन्न गांवों में जन संपर्क अभियान चलाकर लोगों से संवाद किया। श्रीमति मुंडा ने खरसावां के चिलकू, पदमपुर, तुडीयांग, जोजोडीह, दलाइकेला, मौदा, बडामशाल, आसनतलिया, कोचा, पिडंकी, बनाईकेला, तिरीलडीह, पानपोस आदि गांव में जनसंपर्क कर खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर श्रीमति मुंडा ने कहा कि भाजपा अपने वादों को लेकर हमेशा प्रतिबद्ध रही है। केंद्र में अटल जी की सरकार ने अलग झारखंड राज्य बनाकर अपना वादा निभाया। कांग्रेस ने कई सालों से महिलाओं के 33 फिसदी आरक्षण बिल को लटका रखा था, लेकिन मोदी सरकार ने नारी शक्ति वंदन अभिनंदन पास कराकर उन्हें सम्मान देने का काम किया है। उन्होने कहा कि महिलाओं को सम्मान देने वाली सरकार को हमें फिर जिताना है, फिर से मोदी सरकार बनाना है। श्रीमति मुंडा ने कहा कि भाजपा एक मात्र ऐसी पार्टी है जो वादा करती है उसे पूरा करने का दम-ख़म भी रखती है। विपक्षी दल के नेता अफवाह उड़ा रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी, लेकिन यह कोई कपड़ा नहीं है जिसे बदल दिया जाये। विपक्षी दलों के पास कोई एजेंडा नहीं है। इस कारण वे जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।

विकसित खूंटी व विकसित भारत के लिये भाजपा को जिताने की अपील की। उन्होने कहा कि दस वर्षों में पीएम मोदी ने समाज के हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा। हमें ऐसे प्रधानमंत्री को फिर से जिताना है, फिर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। इसके लिए आगामी 13 मई को कमल में बटन दबाकर अर्जुन मुंडा को जिताने की अपील की। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता गणेश माहली, जिप सावित्री बानरा, राजकुमार गोपाल नारायण सिंहदेव, कंुवर सिंह बानरा, सुधीर मडल, लखन महाली, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, प्रशात कुमार महतो, परेश प्रधान, प्रदीप प्रधान, शयामलाल दास, प्रधान माटी सोय, रघुनाथ सिंहदेव, राजेन प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *