भारी वाहनों का आवागमन से खरकाई नदी के माजन पुल से तेलाई तक सड़क हुआ जर्जर, प्रशासन मौन
सरायकेला प्रखंड के अंतर्गत खरकाई नदी के माजन घाट पुल से तेलाई तक लगभग 15 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है । नदी के उस पर कई क्रेशर स्थापित हैं, क्रेशर द्वारा भारी वाहनों का आवागमन उसे रास्ते से कराया जाता है । दिन -रात हाईवा, जेसीबी एवं ट्रैक्टर के परिचालन से सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। अब आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। शनिवार को पूर्व मुखिया गणेश गगराई के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर सड़क का मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया है ,लगभग 2 किलोमीटर तक ग्रामीणों द्वारा अपने श्रम से सड़क को मरम्मत करेंगे। सड़क मरमत करने आए ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर क्रेशर संचालकों द्वारा दिन-रात हाईवा, जेसीबी एवं ट्रैक्टर का परिचालन कराया जाता है।जिसमें पत्थर एवं गिट्टी की ढुलाई की जाती है और नियमित रूप से भारी वाहन चलने के कारण सड़क पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।इधर भाजपा के मुकुंद दास ने बताया कि क्रेशर संचालकों के विरुद्ध जल्द ही ग्रामीणों द्वारा आंदोलन चलाई जाएगी। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रयास से लगभग 3 महीना पूर्व सड़क निर्माण पर कैबिनेट की स्वीकृति मिल गई है।
