कला संस्कृति भवन का खरसावां विधायक ने किया शिलान्यास
खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने खरसावां के सान्डेबुरू और रूद्रपुर में जाहेरास्थान की घेराबंदी, सान्डेबुरू व पोटका मे आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केन्द्र भवन निर्माण कार्य एवं गम्हारिया प्रखंड के सालडीह उत्क्रमित मध्य विधालय में चारदीवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा 24.49 लाख की लागत से खरसावां के सान्डेबुरू और रूद्रपुर में जाहेरास्थान की घेराबंदी निर्माण कार्य होगा। जबकि खरसावां के सान्डेबुरू व पोटका मे 25-25 लाख की लागत से आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केन्द्र भवन का निर्माण होगा। इसके अलावा गम्हारिया प्रखंड के अंतर्गत सालडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विधालय में विधायक योजना (टीएसपी) 2023-24 के तहत चारदीवारी निर्माण कार्य किया जाएगा। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि विकास कार्य ग्रामीणों के देखरेख में गुणवत्तापूर्ण करे। इसके लिए गांव के लोगों की सहभागिता जरूरी है। उन्होने कहा कि जाहेरास्थान एक धार्मिक स्थल है। जिसकी सुरक्षित रखना समाज का कर्तव्य है।

जाहेरास्थान की घेराबंदी व आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केन्द्र भवन निर्माण कार्य की घेराबंदी शिलान्यास के दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया सविता मुंडारी, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, अनुप सिंहदेव, अरूण जामुदा, ललन तिवारी, डॉ जगदीश महतो, पंसस अमर सिंह हांसदा, कमलेश मुंडारी, सुरज सामड, नंदी प्रधान, धनु मुखी, खिरोद प्रमाणिक, नेपाल माझी, रानी हेम्ब्रम, लक्ष्मी तांती, तुराम बोयपाई, कानुराम सोय, पूर्व मुखिया राजाराम पुर्ति, ममता बोयपाई, कृष्णा तियु, जामुन सिंह पूर्ति, गुरूवारी सोय, शीतल पाडिया, ईशा सालनी, ब्रजेश बानरा, सेलाय सोय, धंसेर बानरा, अशोक नायक, सकारी बानरा, गुरूदास बानरा आदि उपस्थित थे।
