Categories

Recent Posts

October 29, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वन विभाग की जागरूकता का असर, शिकार पर्व में कम संख्या में पहुंचे सेंदरा वीर

दलमा वन प्राणी अभ्यारण में 5 मई को विशु शिकार पर्व मनाया गया। इससे पूर्व 4 मई को आदिवासी परंपरा के अनुसार सेंदरा वीरों ने पूजा अर्चना कर दलमा जंगल की चढ़ाई शुरू की।

सेंदरा पर्व में वन्य प्राणी संरक्षण को लेकर वन विभाग द्वारा लगातार चलाये जा रहे जागरूकता अभियान और व्यापक तैयारी का असर देखने को मिला जहां काफी कम संख्या में शिकार पर में लोग पहुंचे थे। विशु पर्व में सेंदरा वीरो को जागरूक करने एवं रोकने मुख्य वन संरक्षक पदाधिकारी नटेश कुमार भी मौके पर मौजूद थे। जहां इन्होंने बताया कि जागरूकता का असर देखने को मिला है ।

आदिवासियो ने सभ्यता के मुताबिक केवल पूजा अर्चना की गई है। इन्होंने बताया कि अब तक कहीं से भी शिकार होने या जंगली जानवरों के मारे जाने की सूचना नहीं है। इधर शिकार पर्व को देखते हुए वन विभाग ने दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण में सैलानियों के प्रवेश को बंद रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *