Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में गम्हरिया प्रखंड के फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान समारोह आयोजित

सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में गम्हरिया प्रखंड के आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री पुरस्कार 2024 के प्रथम पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने गम्हरिया को आकांक्षी प्रखंड घोषित किए जाने के बाद उसके समुचित विकास में लगे सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जलसहिया, एएनएम, स्वास्थ्य सहिया, सीएचओ, पंचायत सचिव, मुखिया और अन्य पदाधिकारी जिनके अथक प्रयासों से प्रखंड में सकारात्मक परिवर्तन संभव हुआ है उन्हें प्रोत्साहित करना ज़रूरी है। कार्यक्रम में इन कर्मियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनका ओरिएंटेशन भी किया गया ताकि वे आने वाले समय में इंडिकेटर्स के आधार पर बेहतर कार्य कर सकें और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के सभी मानकों पर खरा उतर सकें।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, गम्हरिया अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, सीडीपीओ दुर्गेश नंदिनी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रत महतो समेत बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्यकर्मी, पंचायत प्रतिनिधि और सरकारी कर्मी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन का यह कदम न केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स के मनोबल को बढ़ाएगा बल्कि गम्हरिया प्रखंड के साथ ही जिले के अन्य प्रखंडों को देश के सर्वश्रेष्ठ आकांक्षी प्रखंडों की सूची में लाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *