कुचाई के गालुडीह में 28 करोड़ से बनेगा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, प्रधानमंत्री ने किया आनलाइन शिलान्यास, आदिवासी विकास का गांधी का विजन, उनके विचार हमारी पूंजी – नरेन्द्र मोदी
खरसावां : कुचाई प्रखंड के तिलोपदा पंचायत के अंतर्गत गालुडीह गांव में 28 करोड़ की लागत से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का निर्माण होगा। जिसका आनलाईन शिलान्यास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ने किया। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान कार्यक्रम पर करीब 83, 700 हजार करोड़ रुपए की जनजातीय कल्याण एवं विकास परियोजनाओं का उदघाटन एवं शिलान्य किया।

इस अभियान के तहत करीब 550 जिलों में 65,000 आदिवासी बहुल गांवों का विकास किया जाएगा। पीएम ने कहा कि आदिवासी विकास के लिए महात्मा गांधी का विजन, उनके विचार हमारी पूंजी हैं। गांधी जी का मानना था कि भारत का विकास तभी हो सकता है। जब आदिवासी समाज का तेजी से विकास होगा। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे संतोष है कि आज हमारी सरकार आदिवासी उत्थान पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रही है।

जनजातीय समुदाय का है अगम योगदान – सोनाराम बोदरा
सरायकेला खरसावां जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को मजबूत करने में जनजातीय समाज का महत्वपूर्ण योगदान है। लेकिन, आजादी के बाद दशकों तक देश में शासन करने वाले राजनीतिक पार्टियों के लोग आदिवासियों का दोहन कर आर्थिक, शैक्षणिक विकास एवं हितों को नजरअंदाज कर असहाय छोड़ने का काम किया।

उन्होंने कहा कि कुचाई के सुदूरवर्ती क्षेत्र में शिक्षा को बढावा देने, गांव के शिक्षा का स्तर आगे बढाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए दिल से उन्हे धन्यावाद देना चाहुगा। मानव जीवन में शिक्षा अनमोल रतन है। ज्ञान अर्जित कर केरियर बनान सकते है। रोजगार भी पा सकते है और किसी भी क्षेत्र में कुशल नेतृत्व कर सकते है। यह स्कूल बच्चो के भविष्य बनेगा।

इस दौरान जिप झिग्गी हेम्ब्रम एवं मुखिया राम सोय ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के शिलापट में प्राक्कलन राशि, गांव का नाम एवं मजदूरी दर अंकित करने और विधालय में स्थानीय बच्चों को प्राथमिकता देने की मांग की है। ये थै मौजूदजिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा, प्रोजेक्ट डारेक्टर आशीष अग्रवाल, जिप झिग्गी हेम्ब्रम, बीडीओ साधु चरण देवगम, पूर्व जिप कुवर सिंह बानरा, मुखिया राम सोय, विधायक प्रतिनिधि अनुप सिंहदेव, ग्राम मुडा दिनेश बाकिरा, प्रोजेक्ट ईचार्ज अशोक शर्मा, कनिया अभियता अभिजीत कुमार, सत्येन्द्र कुम्हार, लुबूराम सोय, डुमू गोप, कृष्णा सोय आदि ग्रामीण मौजूद थे।
