Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के इचाहतु में आजसू पार्टी की बैठक सम्पन्न

खरसावां विधान सभा क्षेत्र के पुनि बूढ़ी गांव के टोला इचाहतु में आजसू पार्टी का बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो और आजसू पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका उपस्थित हुए। बैठक में वर्तमान झारखंड सरकार के कार्यशैली पर ग्रामीण काफ़ी नाराज दिखे।

इस अवसर पर आजसू पार्टी के सरायकेला खरसावां जिला के कार्यकारी ज़िला अध्यक्ष श्री राम रतन महतो ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार का कार्यकाल लगभग समाप्त होने को है। चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। पूरे पांच साल ऐसे ही गुजार दिए अपने चुनावी वादे का एक पर भी काम नहीं किए कुल मिलाकर देखा जाए तो झारखंडियों के लिए कोई एक भी काम नहीं किए।

बैठक को सम्बोधित करते हुए खरसावां विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी सह खरसावां विधान सभा प्रभारी श्री संजय जारिका ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार अपने चुनावी वादे को तो भूल गए साथ ही झारखंडियों को नौकरी देना भी भूल गए ऐसा किया कारण है कि झारखंडियों की बेटियों को सरकारी नौकरी देना छोड़ दुसरे प्रदेश के बेटियों को सरकारी नौकरी दे रही है।

झारखंड सरकार और मईया सम्मान योजना के नाम पर झारखंड के पढ़े लिखे बेटी को महीना एक हजार रुपया दे रही है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और किया हो सकती झारखंडी जनता को अभी तक उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चे बच्चियों को कल्याण विभाग से छत्रबृति तक नहीं मिला है। बच्चे परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *