विद्युत शक्ति उपकेंद्र का हुआ विधिवत उद्घाटन
ईचागढ़ – सरायकेला खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तिरूलडीह कुदा में विद्युत शक्ति उपकेंद्र का विधिवत उद्घाटन सांसद संजय सेठ, विधायक सविता महतो व जिला परिषद के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काटकर व शिलापट्ट अनावरण कर किया गया । साढ़े तीन करोड़ की लागत से निर्मित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड का 33/11केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र का उद्घाटन के साथ शुभारंभ होने से कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों को निजात मिलेगी। वर्षों से बिजली उपभोक्ता विद्युत शक्ति उपकेंद्र को चालु करने का बाट जोह रहे थे। बिजली उपकेंद्र का उद्घाटन होने से लोगों में खुशी का माहौल है। आए दिन क्षेत्र में बिजली की लो वोल्टेज, अनियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ता परेशान थे। लंबे समय तक लोगों को बिजली उपकेंद्र का शुभारंभ का इंतजार खत्म हुआ। वहीं सांसद संजय सेठ ने बताया कि करीब 4-5 वर्ष पूर्व बिजली उपकेंद्र का शिलान्यास हुआ था, कोरोना के चलते कार्य प्रगति में व्यवधान उत्पन्न हुआ और सभी व्यावधानों को पार करते हुए काफी इंतजार के बाद आज विधिवत उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि साढ़े तीन करोड़ की लागत से इसका निर्माण हुआ और करीब 45 गांवों में अनियमित बिजली आपूर्ति से लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है हर घर में बिजली व नल । जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय ज्योति योजना के तहत बिजली उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि आज ऐतिहासिक क्षण है, जहां बिजली उपकेंद्र का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को लगातार बिजली आपूर्ति में आ रही असुविधा से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास से क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मरों को भी बदला जा रहा है। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष अशोक साहू, सारथी महतो, अनील सिन्हा, काबलु महतो आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Ichagarh – MP Sanjay Seth, MLA Savita Mahato and District Council President Sonaram Bodra jointly inaugurated the electric power sub-station at Tiruldih Kuda in Kukdu block area of Seraikela Kharsawan district by breaking coconut, cutting lace and unveiling the plaque. With the inauguration of Jharkhand Bijli Vitran Nigam Limited’s 33/11 KV Vidyut Shakti sub-station built at a cost of three and a half crores, people will get rid of irregular power supply in Kukdu block area. For years, electricity consumers were waiting for the commissioning of the electric power sub-station. There is an atmosphere of happiness among the people due to the inauguration of the power sub-station. Consumers were troubled due to low voltage, irregular power supply in the area. The long wait for the inauguration of the power sub-station ended. On the other hand, MP Sanjay Seth told that the foundation stone of the power sub-station was laid about 4-5 years ago, due to Corona there was a hindrance in the progress of the work and after crossing all the obstacles, it was formally inaugurated today. He said that it was constructed at a cost of three and a half crores and people would get relief from irregular power supply in about 45 villages. He said that Honorable Prime Minister Narendra Modi has resolved to have electricity and taps in every house. In which electricity sub-station has been constructed under Pandit Deendayal Upadhyay Jyoti Yojana. On the other hand, MLA Savita Mahato said that today is a historic moment, where the power sub-station was inaugurated. He said that people would get relief from the inconvenience of continuous power supply. He said that due to his efforts defective transformers are also being replaced in the area. Former Zip Vice President Ashok Sahu, Sarathi Mahto, Anil Sinha, Kablu Mahto etc. were mainly present on the occasion.
