Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

मुख्यमंत्री हेमंत के मामा के घर पर हाथी का हमला

जमशेदपुर : दलमा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के गज परियोजना से भटकते हुए भोजन की तलाश में एक विशालकाय हाथी चांडिल शहरी क्षेत्र पहुंच गया। मंगलवार सुबह यह हाथी चांडिल बाजार के दुर्गा मंदिर प्रांगण में विचरण करते देखा गया।

यहां हाथी ने मंदिर के गेट और चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मामा गुरु चरण किस्कू के घरों पर भी गजराज ने हमला कर दिया। गजराज ने कमरे का गेट तोड़कर वहां रखे जन वितरण प्रणाली का अनाज भी चटक गया और सारे सामान भी बिखेर दिये। इतना ही नहीं, हाथी ने घर के बाहर खड़ी एक मारुति वैन को भी नुकसान पहुंचाया।

गुरुचरण किस्कू ने मंगलवार की सुबह इस घटना की जानकारी चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी को दी, जिसके बाद वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की. मालूम हो कि हाल के दिनों में ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र में गजों के आतंक से जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *