सरायकेला पुराना बस स्टैंड में चला झामुमो का सदस्यता अभियान
सरायकेला पुराना बस स्टैंड में झामुमो के सदस्यता अभियान का शुभारंभ नगर संयोजक भोला मोहंती के नेतृत्व में किया गया। मौके पर कोई लोगों ने झामुमो के सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता अभियान में जिला संयोजक मंडल के सदस्य कृष्णा बास्के ने कहा कि झामुमो माटी की पार्टी है। यहां के आदिवासी मूलवासी के हितों में काम करती है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। नगर प्रभारी भोला मोहंती ने कहा कि पार्टी से प्रभावित होकर कई महिलाएं एवं पुरुषों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

शंभू आचार्य ने कहा कि हर वार्ड में कैंप लगाकर पार्टी सदस्यता अभियान चलाएगी। मौके पर केदारअग्रवाल, श्रीधर सिंह देव, गोविंद डीगरा, तपन कामिला, उमेश भील, किशोर पटनायक, मनीष दास, शहजाद आलम, जग बंधु आचार्य, अविनाश कबि, जॉनी हाजरा, विश्वजीत कबि, अभिषेक सिंह देव , बबलू कुमार, कृष्णा राणा, गौतम नायक, मिलन सिंह, सुमन सागर पति,मलय आचार्य, काफी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
