उद्यमी संगठन “इसरो” के पहले कार्यसमिति की बैठक में कमेटी का विस्तार

सरायकेला : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में गठित उद्यमी संगठन इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्म्स आर्गेनाइजेशन “इसरो” के गठन के बाद पहले कार्य समिति की बैठक और कमेटी का विस्तार आदित्यपुर में किया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के छोटे उद्योगों की आवाज इसरो बन रही है। अब तक 300 से भी अधिक नए सदस्यों को जोड़ा जा चुका है. आगे आने वाले दिन में यह आंकड़ा दोगुना होगा. इन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में बड़े उद्योगों के समस्याओं को उठाने के लिए कई संगठन है। लेकिन छोटे उद्योगों की समस्या को उठाने वाले संगठन की कमी थी लिहाजा इसरो का गठन किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जियाड़ा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने कहा की वर्तमान में आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में कई सक्रिय उद्यमी संगठन है जिनके बीच कार्य को लेकर द्वंद है। यह अच्छी बात है उद्यमियों के संगठन से औद्योगिक संरचना को गति मिल रही है। प्रेम रंजन ने कहा कि दशकों से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग संचालित करने वाले उद्यमियों के सेकंड जेनरेशन को भी सशक्त होकर औद्योगिक विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ना होगा।
