Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने किया छोटा आमदा में 25 लाख की लागत से बने आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन का उद्घाटन और 600 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास

अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग झारखंड सरकार द्वारा जनजातीय क्षेत्रीय उपयीजना अंतर्गत खरसावां प्रखंड के छोटा आमदा में 25 लाख की लागत से बने आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन का उद्घाटन और विधायक योजना 2023 24 के तहत खरसावां के छोटा आमदा गांव में चितरंजन मुखी के धर से मकरध्वज महतो के घर तक 600 फीट पीसीसी सड़क के निर्माण का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई द्वारा किया गया।

मौके पर गागराई ने कहा कि आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला केंद्र भवन निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक कार्य करने में सहूलियत होगी साथ ही सामाजिक कार्य में भी इस संस्कृतिक भवन का उपयोग ग्रामीण कर सकेंगे उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सांस्कृतिक एवं सभ्यता के संरक्षण के प्रति गंभीर है इसी उद्देश्य के लिए जगह-जगह भवन का निर्माण कराया जा रहा है ताकि ग्रामीण समय-समय पर इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि का आयोजन करके अपनी संस्कृति को आगे बढ़ा सके।

उन्होंने कहा कि सभ्यता एवं सांस्कृतिक को बचाने के लिए महिला पुरुष सहित युवा वर्ग की आवश्यकता है आज के समय में युवक सभ्यता कल से दूरी बना रहे हैं इसी दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गीप, अरुण जामुदा, ललन तिवारी, मुन्ना मोहंती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *