Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले समाहरणालय के बाहर मनरेगा कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के लगभग 250 मनरेगा कर्मी। वादा निभाओ स्थाई करो मुहिम के तहत हड़ताल पर चल गए इससे जिले के मनरेगा एवं अन्य संबंधित कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।

बारिश के बावजूद सोमवार को सुबह 10:00 बजे से मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शंकर सतपथी के नेतृत्व में सभी कर्मी स्थाईकरण एवं अन्य मांगों को लेकर समाहरणालय के बाहर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए इससे पूर्व मनरेगा कर्मियों 3 दिन तक हड़ताल पर शनिवार को शाम नगर के टाउन हॉल से राष्ट्रपति महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मसाल जुलूस निकालकर सरकार को सचेत कराया था परंतु राज्य सरकार मनरेगा कर्मियों को मांग पर ध्यान नहीं दे रही है।

जिला अध्यक्ष शंकर सतपथी ने कहा कि जब तक सरकार मनरेगा कर्मियों को स्थाईकरण को लेकर ठोस पहल नहीं करती है तब तक सभी कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेगी उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में लगभग 6000 से अधिक मनरेगा कर्मी हड़ताल पर है। मनरेगा कर्मी संघ के अध्यक्ष शंकर सतपथी ने बताया कि सरकार द्वारा स्थाईकरण का वादा किया गया था परंतु वह अब वादे से पीछे हट रही है उन्होंने कहा कि राज्य के मनरेगा कर्मी विगत 17 वर्षों से अल्प मानदेय में राज्य के उत्थान के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *