Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

बंगाल के बीरभूम में मिली विस्फोटक से लदी गाड़ी, 17 संदिग्ध बक्से बरामद

 

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में विस्फोटक से लदी एक संदिग्ध गाड़ी मिली है. उस गाड़ी में 17 बक्से मिले हैं जिनमें 3400 गिलेटिन स्टिक हैं. अभी के लिए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है
समझने का प्रयास हो रहा है कि ये गाड़ी किसने यहां पार्क की, किस मंशा के साथ इसे यहां लाया गया. अभी तक इस संदिग्ध गाड़ी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है

अब पश्चिम बंगास में कहीं पर भी विस्फोटक का मिलना इसलिए मायने रखता है क्योंकि यहां पर कुछ दिन पहले ही जबरदस्त हिंसा भड़क गई थी. रामनवमी के अवसर पर जिस तरह से अलग-अलग जिलों में आगजनी और पथराव का दौर देखने को मिला था, उसे देखते हुए पुलिस भी ज्यादा मुस्तैद है और प्रशासन को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.

रामनवमी पर हिंसा की बात करें तो सबसे ज्यादा प्रभावित हुगली और हावड़ा रहा था. दोनों ही जिलों में सिर्फ आगजनी या पथराव नहीं हुआ, बल्कि हिंसा ने सांप्रदायिक रूप लिया था. उस हिंसा को लेकर दोनों बीजेपी और टीएमसी एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे. एक तरफ सीएम ममता ने जोर देकर कहा कि बीजेपी के गुंडों ने इस हिंसा को भड़काया तो वहीं बीजेपी ने इसे सीएम की तुष्टिकरण वाली राजनीति बता दिया. वैसे इस बार बंगाल में हनुमान जयंती का पर्व भी सेंट्रल फोर्स की तैनाती के बीच मनाया गया. कोर्ट के आदेश के बाद कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तीन सेंट्रल फोर्स को जमीन पर तैनात करवाया गया था. उस वजह से हनुमान जयंती के मौके पर बंगाल में कोई हिंसा नहीं हुई और शांति का माहौल रहा

 

A suspicious vehicle laden with explosives has been found in Birbhum district of West Bengal. 17 boxes have been found in that car, which have 3400 gelatin sticks. For now the police have reached the spot and started investigation.
Efforts are being made to understand who parked this vehicle here, with what intention it was brought here. So far, not much information has been revealed about this suspicious vehicle.

Now the finding of explosives anywhere in West Bangas matters because tremendous violence had erupted here a few days back. Seeing the way arson and stone pelting was witnessed in different districts on the occasion of Ram Navami, the police is also more prepared and the administration has also been asked to remain alert.

Talking about the violence on Ram Navami, Hooghly and Howrah were the most affected. In both the districts, there was not only arson or stone pelting, but the violence took a communal form. Both BJP and TMC kept blaming each other for that violence. On one hand, CM Mamta insisted that BJP goons instigated this violence, on the other hand, BJP called it CM’s appeasement politics. By the way, this time the festival of Hanuman Jayanti was also celebrated in Bengal amidst the deployment of the Central Force. Following the order of the court, three central forces were deployed on the ground to maintain law and order. Because of that there was no violence in Bengal on the occasion of Hanuman Jayanti and there was an atmosphere of peace.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *