ये सूर्य ग्रहण है खास, 100 साल में पहली बार लगने जा रहा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें क्या है ‘Ring of Fire’
*Suryagrahan 2023:* आने वाले गुरूवार 20 अप्रैल 2023 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। लेकिन आपको बता दें कि ये सूर्य ग्रहण कोई आम सूर्य ग्रहण नहीं होने वाला है।
100 साल में पहली बार ऐसा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जब सूर्य और धरती के बीच चंद्रमा आ जाएगा और कुछ देर के लिए सूर्य की रोशनी को ढक लेगा। ग्रहण सुबह 7:04 से शुरू होगा जो दोपहर 12:29 पर खत्म होगा। इस बार सूर्य ग्रहण की अवधि 5 घंटे 24 मिनट की होगी। इस बार का सूर्य ग्रहण बेहद खास होने वाला है क्योंकि ये तीन रूपों में दिखाई देगा।
*क्यों होगा खास?*
Suryagrahan 2023: इस बार का सूर्यग्रहण इसलिए खास होगा क्योंकि ये तीनों रूपों में दिखाई देने वाला है। जिसमें आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण शामिल हैं। आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा सूर्य के छोटे हिस्से में आकर उसकी रोशनी को प्रभावित करता है। कुंडलाकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य के बीचो बीच आकर रोशनी रोकता है। ऐसी स्थिति में सूर्य के चारों तरफ चमकदार रोशनी का गोला बन जाता है और बीच में अंधेरा हो जाता है।

*‘रिंग ऑफ फायर’*
Suryagrahan 2023: जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक ही कतार में होते हैं तब पृथ्वी का एक भाग पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है। इस स्थिति को पूर्ण सूर्य ग्रहण कहा जाता है। आंशिक, पूर्ण और कुंडलाकार सूर्य ग्रहण का मिश्रण ही हाइब्रिड सूर्यग्रहण कहलाता है। ऐसी स्थिति लगभग 100 साल में एक बार देखने को मिलती है। इस सूर्यग्रहण के दौरान चंद्रमा की धरती से ना तो ज्यादा दूरी होती है और ना ही कम होती है। इस सूर्यग्रहण के दौरान सूरज कुछ सेकंड के लिए रिंग जैसी आकृति बना लेता है। जिसे रिंग ऑफ फायर कहा जाता है।
*12 घंटे पहले लगता है सूतक*
Suryagrahan 2023: हिन्दू मान्यता के मुताबिक सूर्य ग्रहण के बारह घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। सूतक काल में शुभ काम करने की मनाही होता है। लिहाजा भगवान की पूजा नहीं होती और मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। हालांकि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि ग्रहण के दौरान सूर्य मेष राशि में होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस दिन वैशाख माह की अमावस्या तिथि भी है। ऐसे में माना जा रहा है कि भले ही ग्रहण भारत में ना दिखाई दें लेकिन कुछ राशियों पर उसका असर जरूर पड़ सकता है।
*Suryagrahan 2023:* The first solar eclipse of the year is going to happen on Thursday, 20 April 2023. But let us tell you that this solar eclipse is not going to be a common solar eclipse.
For the first time in 100 years, such a solar eclipse is going to happen. When the Moon will come between the Sun and the Earth and will cover the light of the Sun for some time. The eclipse will begin at 7:04 am which will end at 12:29 pm. This time the duration of the solar eclipse will be 5 hours 24 minutes. This time the solar eclipse is going to be very special because it will appear in three forms.
*Why would be special?*
Suryagrahan 2023: This time the solar eclipse will be special because it is going to be visible in all three forms. Which includes partial, total and annular solar eclipse. In a partial solar eclipse, the Moon comes in a small part of the Sun and affects its light. In an annular solar eclipse, the Moon blocks the light by coming in the middle of the Sun. In such a situation, a circle of bright light is formed around the Sun and it becomes dark in the middle.
*’Ring of Fire’*
Suryagrahan 2023: When the Earth, the Sun and the Moon are in the same line, a part of the Earth is completely immersed in darkness. This situation is called total solar eclipse. A mixture of partial, total and annular solar eclipse is called hybrid solar eclipse. Such a situation is seen once in about 100 years. During this solar eclipse, the distance of the moon from the earth is neither more nor less. During this solar eclipse, the sun takes on a ring-like shape for a few seconds. Which is called Ring of Fire.
*12 hours ago starts sutak*
Suryagrahan 2023: According to Hindu belief, Sutak period starts twelve hours before the solar eclipse. It is forbidden to do auspicious work during the Sutak period. That’s why God is not worshiped and the doors of the temples are closed. Although the first solar eclipse of the year will not be visible in India. That’s why its Sutak period will also not be valid here. Although the Sun will be in Aries during the eclipse. According to the Hindu calendar, this day is also the Amavasya Tithi of the month of Vaishakh. In such a situation, it is believed that even if the eclipse is not visible in India, it will affect some zodiac signs.
