Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

एया फाउंडेशन ने महिला दिवस पर नारी शक्ति को किया सलाम

जमशेदपुर, 8 मार्च 2025 – एया फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर साउथ पार्क डिस्पेंसरी में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें सफाई कर्मचारी, डॉक्टर, इंजीनियर, गार्ड और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में डॉ. लतिका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

टाटा स्टील फाउंडेशन की प्रबंधक शालिनी कुजुर और कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर ने भी महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया।इस विशेष अवसर पर एया फाउंडेशन के संस्थापक दीपक मिश्रा ने सभी सदस्यों से शपथ दिलवाई कि वे महिलाओं का सम्मान करेंगे, उनके विकास में सहयोग देंगे और उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे। यह संकल्प संस्था की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि समाज में महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिले।

इस आयोजन में उपस्थित महिलाओं ने एया फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की और इस तरह के कार्यक्रमों को समाज में जागरूकता लाने के लिए महत्वपूर्ण बताया। कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि ऐसे प्रेरणादायक संदेश उन्हें आगे बढ़ने की ऊर्जा देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *