Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां थाना परिसर में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

खरसावां : (सुशील कुमार) थाना परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में की गई इस बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू,व इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता की उपस्थिति में निर्णय लिया गया कि 13 मार्च को होलिका दहन एवं 14 मार्च को रंगों का त्योहार होली को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाया जाएगा। लोगों ने सामूहिक रूप से रंग में भंग डालने बालों पर होली के दिन पुलिस की विशेष नजर रखने की बात कही। जबकि होली पर शराब की दुकान बंद रखने का निर्णय लिया गया। साथी मनचलों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा खरसावां थाना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी ने कहा कि रंगों का त्योहार मानवीय जीवन का अंग है मनुष्य के जीवन यापन करने की प्रेरणा देता है। त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को तरजीह न देते हुए पुलिस को सूचित करें। वहीं बेवजह किसी को परेशान कर रंग गुलाल नहीं डालें। उन्होंने शांति समिति के सदस्यों से आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ रंग उत्सव मनाने की अपील की। सरायकेला के इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने कहा कि होली खरसावां का इतिहास सदा है सौहार्दपूर्ण व शांति प्रिय रहा है। इसीलिए अपनी पहचान को बरकरार रखते हुए सद् भाव के साथ होली का त्यौहार मनाए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जा रही है साथ ही रंगों के पर्व में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। होली पर्व के दौरान जबरन किसी पर रंग ना डालें, अगर जबरन रंग डालने की वजह से सामाजिक सद् भाव बिगड़ता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी समुदाय के लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी, अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू, थाना प्रभारी गौरव कुमार, प्रमुख मनेंद्र जामुदा, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा, मुखिया सुनीता तापे, मुखिया मंगल सिंह जामुदा, ग्राम प्रधान खालिद खान, अब्दुल गनी, मोहम्मद नाजीमुददीन, आलोक दास, राज तबरेज, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *