Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप में घमासान,सरना तारुब कांड्रा की दूसरी जीत

सरायकेला – खरसावां जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला फुटबॉल लीग अर्जुना कप के आज खेले गए पहले मैच में सरना तारुब कांड्रा की टीम ने डी के एम सी नारायणबेड़ा को को 3-1 से पराजित कर अपनी दूसरी जीत दर्ज की । मैच के 8 वें मिनट में ही कांड्रा टीम के स्ट्राइकर राहुल हेंब्रम ने एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई।


मैच के 19 वें एवं 39 वें मिनट में फागु हासदा ने अपनी टीम के लिए लगातार दो गोल दाग कर टीम का स्कोर को 3-0 तक पहुंचा दिया । मैच के दूसरे हाफ में कांड्रा के डिफेंडर शोखेन हासदा की गलती से सेम साइड के कारण नारायण बेड़ा को 1 गोल का बोनस मिला और स्कोर 3-1 हो गया । इस मैच में फाउल प्ले के लिए कांड्रा के स्ट्राइकर रतन हासदा एवं नारायण बेड़ा के झागु टुडू को रेफरी ने लाल कार्ड दिखाए। इस मैच के रैफरी विशाल गोप, दिकू हेंब्रम, रतन मुर्मू और कृष्णा पाड़िया थे।


आज खेले गए दूसरे मैच में भूरसा राजनगर की टीम का मुकाबला आर एन स्पोर्टिंग जुगिडीह से हुआ। मध्यांतर तक बराबरी पर रहने के पश्चात मैच के सेकंड हाफ के 42 वें मिनट में जुगीडीह के चिकन सिंह ने पहला जबकि 52 वें मिनट में यादव सामड ने दूसरा गोल दागकर टीम को 2- 0 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम समय में राजनगर के लाल मुर्मू ने एक गोल दाग कर स्कोर को 2-1 कर दिया। इस मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, एन के सिंहदेव, संतोष महतो एवं लक्ष्मण सरदार ने निभाई।18 जुलाई के मैच पहला मैच एस के स्पॉटिंग हरिभंजा बनाम ग्रीनएएरिया डलभंगा समय 2: 00 बजेदूसरा मैच एस एम सी प्रधानगोडा बनाम सरना अकादमी सीनूडीह समय 4: 00 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *