Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

महीनों से जल मीनार ख़राब, दलाईकेला गांव में पेयजल के लिए मचा हाहाकार, ग्रामीणों मे भारी आक्रोश

खरसावां प्रखंड के दलाईकेला गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। विगत कई माह से सोलर जल मीनार खराब है। गांव के लोगों को पेयजल नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि वेंडर और विभाग की मिली भगत से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। लगातार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि वेंडर और मुखिया की मिलीभगत से ही आज यह स्थिति आई है। बिगत तीन माह से जलापूर्ति ठप्प पड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *