खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगनेवाले जाम को हटाने हेतु विशेष अभियान, यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना उद्देश्य
खरसावां साप्ताहिक हाट के कारण सड़क पर लगने वाले जाम को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना और दुर्घटनाओं को रोकना था। इसी के तहत खरसावां अंचल अधिकारी कप्तान सिंकू के निदेशानुसार खरसावां अंलच की टीम के द्वारा प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार साहु के नेतृत्व में खरसावां चांदनी चौक, खरसावां-कुचाई मुख्य मार्ग, खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर अभियान चलाकर सडक किनारे लगाने वाले दुकानदार, बाइक, ठेला व वाहनो को हटाया गया। ताकि मुख्य सड़क मार्गो पर यातायात सुलभ हो सके।

बता दे कि साप्ताहिक हाट, जो आमतौर पर खरसावां में एक प्रमुख स्थान पर लगता है। यातायात के लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। साप्ताहिक हाट के दौरान, सड़क के किनारे बड़ी संख्या में दुकानें और वाहन खड़े हो जाते हैं, जिससे सड़क जाम की स्थिति बन जाती है और यातायात बाधित होता है। इस समस्या को हल करने के लिए, अंचल प्रशासन ने एक अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अवैध रूप से सड़क पर खड़े वाहनों को हटाया गया, और दुकानदारों को हाट क्षेत्र अंदर अपनी दुकानें लगाने के लिए कहा गया।

इस अभियान के परिणामस्वरूप, सड़क पर यातायात सुगम हो गया और दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आई। इस अभियान में मुख्य रूप से खरसावां अंलच केू प्रधान लिपिक प्रभाष कुमार साहु, लिपिक संजीव श्रीवास्तव, अनुसेवी कमलेश केराई, चौकिदार हरेकृष्णा तांती, लखिन्द्र तांती, अनिरूद प्रधान, अगुर प्रधान, श्याम सिंह सामाड, कार्तिक तांती, छप्पन तांती, अनोमो तांती, अनिल तांती, लखिन्द्र गोप आदि शामिल थें।
