फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ झारखण्ड की अधिसूचना जारी, जमशेदपुर से 4 सदस्य मनोनित
फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल ऑफ झारखण्ड के गठन की अधिसूचना 15 मार्च को जारी कर दी गई है। 24 मनोनित सदस्यों में लौहनगरी जमशेदपुर के 4 युवाओं को सदस्य के रूप में जगह दी गई है।जमशेदपुर के साथ ही साथ पूरे कोल्हान के लिए यह बहुत गौरव की बात है। चारो युवाओं में संतोष मित्रा, कुमार विवेक, प्रिया कुमारी और विनोद कुमार शामिल हैं। सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों को फिल्मों के विकास कार्यों के लिए नीति निर्धारण को बनाने और देखरेख की जिम्मेवारी दी गई है।

इससे फिल्मप्रेमियों और कलाकारों को अपार खुशियों की अनुभूति हुई है। अपार खुशी जाहिर करते हुए संतोष मित्रा (राजू) ने बताया कि उन्हें राज्य सरकार ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसमे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि झारखंड में फिल्म उद्योग का उचित विकास हो और इस क्षेत्र में रोजगार बढ़े।
