Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

तेंदुआ से बचाव हेतु सूचना विभाग द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर…

सूचना भवन, सरायकेला – खरसावां द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17.03.2024 को गम्हरिया स्थित RSB Unit #1 कम्पनी में एक तेन्दुआ देखा गया है, जिसके उपरान्त वन विभाग के द्वारा बचाव अभियान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उक्त अभियान के संपन्न होने तक गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र एवं उसके आस पास अवस्थित सभी औद्योगिक इकाईयों एवं रिहायशी इलाकों में कार्यरत एवं रहने वाले लोगों से अनुरोध है कि रात्रि के समय अनावश्यक घर से बाहर ना निकले तथा अकेले न घूमे।

यदि अति आवश्यक हो तो 2-3 की संख्या में या चौपहिया वाहन का प्रयोग करें। किसी भी व्यक्ति को यदि तेन्दुए के बारे में कोई सूचना प्राप्त हो तो अविलम्ब निम्न मोबाईल नं० पर संपर्क कर जानकारी साझा करें

▪️9412996824 वन प्रमंडल पदाधिकारी, सरायकेला वन प्रमंडल

▪️ 9771283269 – वन क्षेत्र पदाधिकारी, सरायकेला प्रक्षेत्र

▪️ 9155573176 – वनपाल, देवेन्द्र नाथ टुडु

▪️ 9956482889 – वनपाल, सुनिल कुमार महतो

▪️ 9608193015- सहायक, प्रेम चन्द्र कुम्भकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *