जमशेदपुर के एआईडब्ल्यूसी मिडिल स्कूल बारीडीह के प्रांगण में रात को लगीआग
जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत एआईडब्ल्यूसी मिडिल स्कूल बारीडीह के प्रांगण में रात आग लग गयी जिससे थोड़ी देर के लिए आसपास के इलाकों में अफरा- तफरी मच गई. सूचना पर पहुंची झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वैसे समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल के बाउंड्री वॉल से बाहर सूखे पत्तों में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटें काफी ऊंची उठने लगी जो स्कूल के प्रांगण तक पहुंच गया. हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
