Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला के राजबाध मे सांसद निधि से बनेगा पांच सौ फीट पीसीसी पथ, सांसद ने किया शिलान्यास,

खरसावां -पश्चिमी सिंहभूम जिले की सांसद गीता कोड़ा केे सांसद निधि से सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के राजबाध मस्जिद से बिस्कुट फैक्ट्री तक 500 फीट पीसीसी पथ का निर्माण होगा। लघु सिंचाई प्रमंडल सरायकेला के द्वारा बनने वाले पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास पश्चिमी सिंहभूम सांसद गीता कोड़ा ने किया। इस मौके पर श्रीमती कोडा ने कहा कि हमारे प्रयास से विकास की गति तेज हुई है। सड़कें विकास की धुरी हैं।

इसके बिना विकास की बात बेमानी है। विकास के लिए सड़कों का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई अन्य सड़कें भी काफी जर्जर स्थिति में हैं। वे सभी सड़कों के निर्माण के लिए प्रयासरत हैं। आने वाले समय में बहुत जल्द ही अन्य जर्जर सड़कों का भी निर्माण कार्य कराया जाएगा। श्रीमति कोडा ने कहा कि पूरे ससंदीय में बेहतर सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। एक-एक गांव पक्की सड़क से जुड़ जाएं। इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। अब तक कई गांव को बेहतर पक्की सड़कों से जोड़ दिया गया है। यहां की जनता ने जिस उम्मीद एवं विश्वास के साथ उन्हें अपना सेवक चुना है। वे उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने के लिए दिन-रात प्रयासरत हैं।

उन्होने कहा कि इस पथ के बन जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा होगी। अभी सुविधा के अभाव में ग्रामीणों को परेशानी होती थी। सड़क बन जाने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी। जनहित में सड़कों का निर्माण अति आवश्यक था। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने भी स्थिति को देखा है। लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। अब ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। शीघ्र ही उन्हें बेहतर सड़क उपलब्ध होगा। इस सड़क शिलानयास के दौरान मुख्य रूप से ऊर्जा विभाग के सांसद प्रतिनिधि साजिद अंसारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि प्रमेंद्र कुमार मिश्रा, विशु हेम्ब्रम, रूईदास चाकी, टुकून भंज, राज बागची, सत्य किंकर दास, पश्चिमी सिहभूंम के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, अंबुज कुमार, सांसद प्रतिनिधि मोनु झा, मोतीलाल गोडं, रिंकू ठाकुर, वीरेंद्र नायक, शहाबुद्दीन अंसारी, प्रकाश महतो, फिरोजा तबस्सुम, सोमिया रंजन रथ आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।खरसावांः फोटो संख्या 1 सरायकेला के राजबाध में पीसीसी पथ का शिलान्यास करती सांसद गीता कोड़ा व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *