Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां के भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कार्यक्रम में खरसावां के विधायक श्री दशरथ गागराई को सम्मानित किया गया

खरसावां के काली मंदिर परिसर में संगीतमय श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कार्यक्रम मैं खरसावां के विधायक श्री दशरथ गागराई, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बसंती गागराई, जी को आयोजन कर्ताओं के द्वारा मोमेंटो बैठकर सम्मानित किया गया साथ में सांसद प्रतिनिधि श्री अमित केसरी जी को भी दीदी के द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। सप्ताह ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सती चरित्र पर चर्चा धुव चरित्र, पृथु चरित्र, भारत चरित्र पर चर्चा की गयी,

श्री धाम वृंदावन से आयी कथा विदुषी दीदी शास्त्री ने भागवत के विभिन्न प्रसंगों को तर्क के साथ व्याख्या किया श्रीमद् भागवत गीता के महत्व समझाते हुए कहा कि भागवत गीता में मनुष्य के जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण सार समाहित है श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का वह भंडार है जो आत्मा का परमात्मा का साक्षात्कार पाय कर बैकुंठ ले जाने के मार्ग को प्रशस्त करती है। कथा भागवत कथा श्रवण करने से जीवन में परिवर्तन आता है दीदी जी ने बताया कि भागवत कथा कल्प वृक्ष के समान है। इस वृक्ष के तले आकर जो जैसी कामना करेगा वैसे ही वैसा ही लाभ प्राप्त होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *