Categories

Recent Posts

October 28, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कुडमी समाज द्वारा सांडेबुरू गाँव में फ़ुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, विजेता टीम हुए पुरस्कृत

खरसावां प्रखण्ड अन्तर्गत सांडेबुरु के कुडमी समाज द्वारा गाँव के खेलकूद मैदान पर एक दिवसीय पुरुष फुटबाॅल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया और शानदार फुटबॉल खेल का प्रदर्शन किया।

इस खेल प्रतियोगिता में महतो क्लिनिक के संचालक सह चिकित्सक डाॅ जगदीश प्रसाद महतो एवं डाॅ सदानंद महतो, समाजसेवी दिनेश कुमार महतो समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सभी ने खेल का आनंद लिया और खिलाडियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी खेल क्षमता की सराहना की। विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए डाॅ जगदीश प्रसाद महतो ने कहा कि आज के मैच ने साबित कर दिया कि क्षेत्र के खिलाडी किसी से कम नहीं है। यहाँ के युवा प्रतिभाओं में अपार क्षमता है,बल्कि उन्हें निखारने की जरूरत है।

इस प्रतियोगिता में विजय हुए फ़ुटबॉल टीम एस एस सी क्लब लोकड़बाद को प्रथम पुरस्कार राशि 30000/- रू, नो टेंशन नवाडीड को द्वितीय पुरस्कार राशि 20000/- रु, जय माँ पाउडी पारलबादी को तृतीय पुरस्कार राशि 12000/- रु, एस एम लक्की उत्तमडीह ,तिरंगा क्लब चेलाबेड़ा, एफ सी रोलाडीह को क्रमश चौथा, पांचवां एव छठा पुरस्कार राशि 9000/-रु 9000/- रु दिया गया। उक्त खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन समिति कुडमी समाज के चतुर्भुज महतो, सतीश महतो, श्रीवास्तव महतो, दीपक महतो, राजेश महतो, नीरज महतो, विश्वजीत महतो आदि का सहयोग सारानीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *