Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कोल लाको बोदरा कोचिंग सेंटर का फीता काट कर किया उद्घाटन

जिला सरायकेला खरसावां जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने बड़बिल के आदिवासी कला संस्कृति भवन में कोल लाको बोदरा कोचिंग सेंटर का फीता काट कर उद्घाटन किया।

इस मौके पर जिप अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के बहुत सारे बच्चे ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी पाने के लिए मेहनत तो करना चाहते हैं लेकिन आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस कोचिंग सेंटर में सभी बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराया जाएगा और कुशल शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षा के लिए तैयार किया जाएगा।

फिलहाल कोचिंग सेंटर में 40 बच्चन की शिक्षा की व्यवस्था की गई है इसके लिए उनके द्वारा बैच,डेस्क, और टेबल कुर्सी भी उपलब्ध करा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *