Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सामाजिक संस्था बंग बंधू का भव्य आयोजन

जमशेदपुर: सामाजिक संस्था बंग बंधू आगामी 23 जनवरी को देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाएगी। इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के सभी बांग्ला भाषी संस्थान एक साथ आकर नेताजी की जयंती को ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करेंगे। उक्त जानकारी साकची बंगाल क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्ष अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुबह संस्था के चारों जोन- साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह, सुंदरनगर, कदमा, सोनारी, बारीडीह, टेल्को बिरसानगर—से महिलाएं, बच्चे और पुरुष एकत्र होकर साकची पहुंचेंगे। भव्य झांकी का आयोजन साकची आई हॉस्पिटल से एक विशाल झांकी निकाली जाएगी। इस झांकी में महिलाएं और बच्चे देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए साकची नेताजी सुभाष मैदान तक पहुंचेंगे। झांकी के दौरान देशभक्ति के माहौल को और भीप्रेरणादायक बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण झांकी के मैदान पहुंचने के बाद सभी बांग्ला भाषी संस्थानों की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों द्वारा संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। बंधु नेताजी के विचारों पर चर्चा इस अवसर पर विभिन्न बांग्ला भाषी संस्थानों के अध्यक्ष नेताजी के विचार साझा करेंगे। नेताजी की देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता को प्रेरणा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

एम्बुलेंस समर्पण और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान बंग बंधू को पूर्व विधायक द्वारा एक एम्बुलेंस समर्पित की गई थी, जिसे मंच से उदघाटन कीजाएगी, जो जरूरतमंदों की सेवा के लिए कार्य करेगी। इसके साथ ही, संध्या समय 22 और 23 जनवरी को दीप प्रज्वलित कर नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सामुदायिक एकता का संदेश बंग बंधू का यह आयोजन जमशेदपुर के बांग्ला भाषी समाज के सामुदायिक एकता और देशभक्ति की भावनासशक्त करेगा।

इस आयोजन से आने वाली पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और उनके विचारों से प्रेरणामिलेगी। अपील बंग बंधु संस्था आप सभी के माध्यम से सभी वर्ग के लोगों से अपील करना चाहती है कि देशनायक नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 जनवरी को सुबह 11 बजे आई अस्पताल साकची के सामने पहुंचे और इस विशाल पद यात्रा में शामिल हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *