Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ सरायकेला खरसावां जिला इकाई द्वारा चांडिल डैम में शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।जिसमें 2015, 2016 और 2019 के शिक्षक शिक्षिकाएं जो विभिन्न प्रखंड में प्रस्थापित हैं सभी ने भाग लिया और चट्टानी एकता का परिचय दिया।

सभी ने एक स्वर से सरकार के द्वारा प्रस्तावित नए प्रोन्नति नियमावली का प्रारूप को लेकर भी विचार विमर्श किया और एक स्वर से इसका विरोध करने का निर्णय लिया गया क्योंकि यह नियमावली भेदभावपूर्ण है और नव नियुक्त शिक्षकों के हित में बिल्कुल भी नहीं है यह नियमावली समता का अधिकार का हनन करती है एनसीटीई गाइडलाइन का भी पालन नहीं करती है। कार्यक्रम में बच्चों के लिए कई मनोरंजक कार्यक्रम किए गए और महिला शिक्षिकाओं के लिए भी कई प्रकार के कार्यक्रम रखे गए। जिसमें सभी ने मिलकर इसका लुत्प् उठाया और वन भोज सा मिलन समारोह का आनंद उठाया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष आनंद किशोर साहू जी ,प्रदेश कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद साहू ,प्रदेश प्रवक्ता लाल रंजीत नाथ शाहदेव राज्य कार्यकारी सदस्य जीवरा उरांव ब्रजमोहन यादव प्रदेश संयोजक उपस्थित हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अध्यक्ष कौशिक गांगुली जिला सचिव मंगल सिंह बेसरा जिला उपाध्यक्ष कल्याण राय जिला संगठन सचिव संतोष कुमार महतो जिला कोषाध्यक्ष विराज में मंडल पंचू मार्डी सुशील कुमार महतो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इस अवसर पर 2015, 16 एवं 19 में नियुक्त शिक्षकों में से जो सेवा निवृत्त हुए उनको भी सम्मान सह विदाई दिया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।कार्यक्रम का समापन प्रेरणा गीत गाकर सामूहिक नृत्य करके खुशी मनाते हुए किया गया मौके पर सैकड़ो की संख्या में सभी नव प्रखंडों से शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *