Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित महिला महासम्मेलन शुरू

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित महिला महासम्मेलन शुरू हो गया है. सखी मंडल की महिलाओं के राज्यस्तरीय एक्सपोजर व क्षमता संवर्धन शिविर सह महिला महासम्मेलन कार्यक्रम में हजारों की संख्या में महिलाएं जुटी हैं. सीएम चंपाई सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम और मंत्री सत्यानंद भोक्ता कार्यक्रम में पहुंचे हैं.

मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि आज राज्यभर आयी हमारी बहनें जो विभिन्न योजना को लेकर गांव में जाती है. आपकी योजना आपकी सरकार आपके अधिकार में जेएसएलपीएस के द्वारा कार्यक्रम से जोड़ने का काम करती है. गांव से लेकर जिला तक सभी पदाधिकारी सशक्त झारखंड बनाने के लिए काम कर रही है. तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार की सभी योजनाओं से जोड़ने का काम किया है

अभी ग्रामीण विकास विभाग से 25 लाख महिलाएं जुड़ी हुई है. सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि जो भी महिलाएं छूट गई हैं, उन्हें भी जोड़ने के लिए महिलाओं से आग्रह किया.सभी महिलाओं का धन्यवाद देते हुए कहा कि नए मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन नई कल्याणकारी योजनाओं को लाने का काम करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *