कुचाई में आबुआ झारखंड पाटी की बैठक में प्रखंड कमिटिका गठन,जगल जमीन के अधिकार को बरकरार रखना उद्देश्य-अब्राहम
खरसावां: कुचाई आम बगान परिसर में आबुआ झारखंड पाटी की एक बैठक जीरेन कांडीर के अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में आबुआ झारखंड पाटी केन्द्रीय कमिटि सह सचिव अब्राहम हस्सा के उपस्थिति में आबुआ झारखंड पाटी प्रखंड कमिटि का गठन किया गया।

सर्वसम्मति से जीरेन कांडीर को प्रखंड अध्यक्ष, दीपक सोय को उपाध्यक्ष, सुकारी सिंह मुंडा सचिव, रामलाल सोय को सह सचिव, स्टीफन पुर्ती को संगठन सचिव, भोला मुंडा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि अब्राहम बोदरा, कलेमेंट मुंडू, रिदोय उरावं, बेरगा सोय, चन्द्रमोहन सोय, गोपी मुंडा, लांडू मुंडा, आनान्त सिंह, अब्राहम लोवादा, जुनास नाग, फागुवा मुंडा आदि को कार्यकारी सदस्य मानोनीत किया गया। इसके अलावे एसटी एक्का, हरीश चन्द्र भुमिज व विरेन्द्रर नाथ माझी को खरसावां विधानसभा प्रभारी मनोनीत किया गया।

मौके पर श्री हस्सा ने कहा कि अबुआ झारखंड पार्टी का उदेश्य जल जंगल जमीन अधिकार को बरकरार रखना और आबुआ दिशुम रे आबुआ राज्य कायम करना है। साथ ही सर्वागीण विकास करना है। उन्होने कहा कि अभी झारखंड पार्टी पहले वाली झारखंड पार्टी नहीं है। इसलिए अबुआ झारखण्ड पार्टी गठन करने की जरूरत पड़ी। राज्य में नियोजन नीति बनाने में यह सरकार विफल रही। 60/40 वाली नीति पर उनकी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आंदालेन करेगी। उन्होंने कहा कि इस के पीछे बहुत बड़ी साजिश हो सकती है इसलिए अबुआ झारखंड पार्टी को अपने मतों से सशक्त बनाएं। जिससे हर तबके को अपना हक और अधिकार मिल सके। इस बैठक में मुख्य रूप से अब्राहम हस्सा, हरीश चन्द्र भुमिज, पाडेलाल बोयपाई, दीपक सोय, बेरगा सोय, भोला मुंडा, अब्राहम बोदरा, कलेमेंट मुंडू, रिदोय उरावं, बेरगा सोय, चन्द्रमोहन सोय, गोपी मुंडा, लांडू मुंडा, आनान्त सिंह, अब्राहम लोवादा, जुनास नाग, फागुवा मुंडा आदि उपस्थित थे।
