खरसावां में 20 करोड़ से खरसावां-चिलकू,बुरूडीह-माहलीमुरूप, हांसदा-आकषिर्णी पथ का होगा सुदृढढ़ीकरण,क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य-गागराई
खरसावां: ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमडल सरायकेला खरसावां पथ के द्वारा खरसावां में 20 करोड़ की लागत से खरसावां भाटी मोड से चिलकू, बुरूडीह से माहलीमुरूप, हांसदा से आकषिर्णी पथ का सुदृढढ़ीकरण कार्य होगा। इसके अलावे शहीद पार्क में मंच, फव्वारा व चारदिवारी का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिला परिषद सदस्य कालीचरण बानरा के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमडल सरायकेला के द्वारा खरसावां प्रखंड के अंतर्गत खरसावां भाटी मोड से बदिराम होते हुए चिलकू पथ के लगभग 9 किलोमीटर तक 554‐268 करोड के लागत से सुदृढढ़ीकरण कार्य होगा। सरायकेला के मुरूप रेलवे फाटक से बुरूडीह मुख्य पथ तक लगभग 4 किलो मीटर तक 1‐99 करोड से, खरसावां के हांसदा मुख्य सड़क से आकषिर्णी पथ तक लगभग 6 किलोमीटर तक 3‐56 करोड के लागत से तथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल सरायकेला के द्वारा शहीद स्मारक खरसावां में मंच, फव्वारा एवं चाहरदिवारी का निर्माण होगा।

खरसावां के विटापुर में कोडाडीह में पुलिया, सीनी के गोठानटॉड में 25 लाख की लागत से आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र, कंचनपुर में 22 लाख की लागत से जाहेरस्थान की घेराबंदी कार्य, रांकाकोचा में 25 लाख की लागत से जाहेरस्थान की घेराबंदी कार्य, रांकाकोचा में 20 लाख् से निजी तलाब, सेरेगदा में 24 लाख से निजी तलाब व सेरेगदा पदमपुर में 24 लाख से निजी तलाब निर्माण कार्य आदि का शिलान्यास किया गया। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि हेमंत सरकार विकास पर विश्वास करती है। यही वजह है कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य युद्व स्तर पर चल रहा है।

उन्होने कहा कि चौमुखी विकास में यातायाता यानी सड़क की भूमिका अहम हो जाती है। जो भी सड़के जर्जर है। सभी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। श्री गागराई ने कहा कि हर गांवो को प्रखंड मुख्यालयों से जोड़ना लक्ष्य दिया। मौके इस दौरान मुख्य रूप से खरसावां विधायक दशरथ गागराई, जिप कालीचरण बानरा, मुखिया सुनिता तापे, पंसस अमर सिंह हांसदा, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, अरूण जामुदा, धानु मुखी, रानी हेम्ब्रम, सानगी हेम्ब्रम, साधु चरण सोय, अनुप सिंहदेव आदि उपस्थित थे।
