महिला सशक्तिकरण हेतु स्वयं सहायता समूह का गठन
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार से प्राप्त निर्देश एवं चाईबासा नगर परिषद् के प्रशासक प्रतिभा रानी से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के सोशल मोबीलाईजेशन एवं इंस्टिट्यूट डेवलपमेंट (SM&ID) घटक के तहत स्वयं सहायता समूह, एरिया लेवल फैडरेशन एवं सिटी लेवल फेडरेशन का गठन किया जा रहा है।

इस क्रम में सभी थाना क्षेत्रों में योजना अंतर्गत कार्यरत सामुदायिक संसाधन सेविकाओं द्वारा बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। पीएम-स्वनिधि योजना से पथ विक्रेताओं को लाभ।चाईबासा नगर परिषद् के पथ विक्रेताओं को पीएम-स्वनिधि योजना से लाभान्वित किया जा रहा है। वर्तमान समय में 642 पथ विक्रेताओं को प्रथम ट्रैंच के दस हजार ऋण राशि (10000.00), 162 पथ विक्रेताओं को द्वद्वितीय ट्रैंच के बीस हजार ऋण राशि (20000.00) तथा 33 पथ विक्रेताओं को तृतीय ट्रैंच के पचास हजार ऋण राशि (50000.00) रूपये निर्गत किया गया है। साथ ही व्यवस्थित तरीके से व्यापार हेतु नगर परिषद् द्वारा टाउन वेंडीग कमिटी का गठन किया जा रहा है।

चाईबासा नगर परिषद् के नगर मिशन प्रबंधक द्वारा बताया गया कि पीएम-स्वनिधि योजना का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पथ विक्रेताओं को व्यवस्थित रूप से व्यवसाय करने हेतु ऋण एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ दिलाना है।
