चाईबासा : राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत का चाईबासा में हो रहा है वितरण|
चाईबासा :- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से आए पूजित अक्षत का वितरण चाईबासा में निरंतर चल रहा है पूजित अक्षत वितरण विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ अनुसांगिक इकाई के कार्यकर्ता भी लगे हैं मोहल्लो में पूजित अक्षत को सभी राम भक्त कार्यकर्ता घर-घर दे रहे हैं और साथ में राम मंदिर का चित्र एवं आमंत्रण पत्रक दे रहे हैं। पूजित अक्षत प्राप्त कर परिवार के लोग काफी उत्साहित दिख रहे हैं

आमंत्रण देते हुए परिवारो से आग्रह किया जा रहा है कि आगामी 22 जनवरी को सभी लोग उस दिन को दीपोत्सव के रूप में मनाए और भगवान श्री रामचंद्र जी की स्तुति करेंगे, सामूहिक पूजन करें और यदि अपने मोहल्ले में मंदिर है तो मंदिर की साफ सफाई करते हुए सामूहिक आरती करने की तैयारी के लिए आग्रह किया जा रहा है। आज पूजित अक्षत का वितरण सेन ओला रुंगटा कॉलोनी नीमड़ी न्यू कॉलोनी कल्याणपुर गुटुसाई में किया गया। कल दोपहर 2:00 बजे से नगर भ्रमण करते हुए अपोजिट अक्षत का वितरण राम भक्तों के द्वारा किया जाएगा जिसका शुभारंभ पोस्ट ऑफिस चौक से करते हुए सदर बाजार शहीद पार्क चौक पेट्रोल पंप चौक बस स्टैंड चौक जैन मार्केट चौक काली मंदिर चौक होते हुए बाबा मंदिर तक वितरण किया जाएगा।

और समापन में सामूहिक राम आरती किया जाएगा।पुजित अक्षत वितरण में विश्व हिंदू परिषद नगर संयोजक अनुज गुप्ता, प्रताप कटियार महतो, गीता बालमुचू, मनु उपाध्याय, दिलीप साव, पंकज खिरवाल, पप्पू राय, कमिश्नर विश्वकर्मा, आनंद सयनम, समेत अनेक कार्यकर्ता एवं मोहल्लावासी राम भक्त सम्मिलित हुए।
