प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद में आमसभा को संबोधित करेंगे|
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को धनबाद आएंगे। उनका कार्यक्रम बलियापुर हवाई अड्डा मैदान में होगा। यह जानकारी राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने दी। उन्होंने बताया कि पीएम की आमसभा दोपहर दो बजे होगी।इससे पहले बीजेपी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में धनबाद जिला कार्यालय में हुई।

बैठक में पीएम के कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और कोडरमा के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद थे।बैठक में निर्णय लिया गया कि पीएम की आमसभा को सफल बनाने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जाएगा। बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को आमसभा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रधानमंत्री मोदी के धनबाद आगमन को लेकर भाजपा में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम के आगमन की तैयारियों में जुटना शुरू कर दिया है।
