भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरायकेला खरसवाँ में लचर बिजली आपूर्ति पर किया रोष व्यक्त

आज दिनांक 22/06/24 को भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष श्री विजय महतो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरायकेला खरसवाँ ज़िले में लचर बिजली आपूर्ति पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रचंड गर्मी में जहाँ लोगों का जीना मुहाल है झारखंड सरकार की असंवेदनशीलता की वजह से बिजली की आपूर्ति बंद है ।पिछले कई दिनों से लचर बिजली आपूर्ति को देख कर ऐसा लग रहा है की हम वापस लालटेन युग में प्रवेश कर रहें है ।श्री बिजय महतो ने कहा ज़िले के सभी वर्तमान जनप्रतिनिधी सत्ताधारी दल के लोग हैं, उन्होंने पूछा क्या यह इतने असंवेदनशील है लोग है की जनता के परेशानी से इन्हें कोई फ़र्क़ ही नहीं पड़ता है ?

विजय महतो ने कहा की वर्तमान में ज़िले के एक विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री है,ऐसा रोज़ अखबारो में देखने को आता है की मुख्यमंत्री जी रोज़ कोई न कोई घोषणा कर रहे है लेकिन उनके ही जिले में विद्युत विभाग जनता को तकलीफ़ देने में लगा हुए है,जिस की दिया तले अंधेरे वाली बात हो ..!श्री विजय महतो ने प्रदेश की चंपई सोरेन सरकार और ज़िला बिजली विभाग से जनहित में लचर बिजली सप्लाई में सुधार कर निर्वाध बिधुत आपूर्ति करने की माँग की ही ।
