राजनगर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीडीओ मलय कुमार सहित सरकारी कर्मचारी एवं कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने किया योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर राजनगर को ब्लॉक मैदान में सुबह 7:00 बजे से प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार की अध्यक्षता में योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ। जिसमें राजनगर प्रखंड व अंचल के पदाधिकारियों, कर्मियों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं शामिल हुई। वहीं कस्तूरबा गांधी विद्यालय की योग प्रशिक्षिका रजनी टोपनो ने सभी को योगभ्यास कराया।

इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार ने कहा की जोगा देश की प्राचीन पद्धति है सदियों पहले ऋषि मुनियों ने इस पद्धति को ईजाद किया। योगा से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। प्रतिदिन योगा करने से तन के साथ-साथ मन पर भी पूरा कंट्रोल रहता है। आप जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं। आपका मन काम में लगे रहता है। आप तनाव मुक्त होकर अपने काम को सफलतापूर्वक कर पाते हैं।

उन्होंने दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रखंड क्षेत्र वासियों से नियमित योगाभ्यास करने की अपील की। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी नारायण कुमार ,अंचल कर्मचारी सोमनाथ टुडू , पीएलवी भक्तु मार्डी , पीएस मेंबर रवि महतो , शेखर टुडू , आदित्य तुम्बली , कस्तूरबा की वार्डन संध्या कुमारी , वरिष्ठ शिक्षिका एमी आईन्द , मीनाक्षी सोरेन , रजनी टोपनो एवं सैकड़ो की संख्या में छात्राओं ने योगाभ्यास किया।
