झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व जनजातीय मामली के केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर खरसावां के पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी ने माननीय अर्जुन मुंडा जी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
खरसावां: पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने कहा कि हमारा देश भारत एक कृषि प्रधान देश है । आज बहुत ही खुशी की बात है कि केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा जी को कृषि मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खरसावां विधानसभा की जनता के लिए यह बहुत गर्व के साथ हर्ष का विषय है। श्री सीय ने कहा कि इस कार्य के लिए देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को खरसावां विधानसभा के जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सांसद प्रतिनिधि सुशील सारंगी ने कहा की आज हम सभी खरसांवावासी के लिए खुशी का दिनहै। मैं सर्वप्रथम देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को आभार व्यक्त करता हूं उन्होंने जो हमारे सांसद महोदय जी के केन्द्रीय आदिवासी कल्याण मंत्रालय के कार्य को देखते हुए कृषि मंत्रालय विभाग का अतिरिक्त प्रभार का कार्य करने का अवसर प्रदान किए हैं। माननीय अर्जुन मुंडा जी बहुत ही अच्छी ढंग से अपने कार्य मंत्रालय का एवं देश किसान भाइयों के लिए अच्छे काम करेंगे इसके लिए मैं माननीय केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
