आदित्यपुर थाना रोड के खाली जगहों पर गंदगी का अंबार
आदित्यपुर नगर-निगम क्षेत्र का दैनिक हाट थाना रोड में लगे सब्जी मार्किट के सड़क किनारे खाली जगहों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है. जो संक्रमण और बीमारियों को आमंत्रण दे रही है.नगर निगम को बार बार कहने पर भी कोई साफ सफाई की कार्यवाही नही की जा रही है।

इस मुद्दे को उठाते हुए सतपति सेंटर के स्वामी मोतीलाल सतपति ने अपर नगर आयुक्त को पत्र सौंपने का निर्णय लिया है. मोतीलाल ने कहा कि अगर इस खाली जगह की साफ-सफाई करा दी जाए तो रोड पर लगने वाले दुकानों को शिफ्ट किया जा सकता है. इससे बाजार की सफाई हो जाएगी. वहीं मुख्य मार्ग पर फुटपाथी दुकानों की वजह से लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी.वही सतपति का कहना है कि ये खाली जगह सरकारी है जिसे थाना रोड में स्थापित पेट्रोल पंप वालो ने काले इट से घेर कर अपने कब्जे में कर रखा है

उपायुक्त और कृषि उत्पादन बाजार समिति को भेंजेंगे पत्र
मोतीलाल ने कहा पत्र जिले के डीसी और कृषि उत्पादन बाजार समिति को भी भेजने की बात कही है. उन्होंने बताया कि इससे आदित्यपुर बाजार का सौंदर्यीकरण भी होगा और लोगों को मुख्य मार्ग और थाना रोड के जाम होने से मुक्ति मिल जाएगी.
![]()
Piles of filth in the empty places of Adityapur police station road
There is a pile of filth in the vacant places on the roadside of the vegetable market situated in Dainik Haat Police Station Road of Adityapur Municipal Corporation area. Which is inviting infection and diseases. Despite repeated requests to the Municipal Corporation, no cleanliness action is being taken. Raising this issue, Motilal Satapati, owner of Satapati Center.

Decided to submit a letter to the Additional Municipal Commissioner
Motilal said that if this empty space is cleaned then the shops on the road can be shifted. This will clean the market. At the same time, there will be relief from the traffic jam caused by the footpath shops on the main road. Satpati says that this empty space is government’s, which has been taken over by the people of the petrol pump installed in the police station road, by surrounding it with black bricks. Deputy Commissioner and Will send letter to Agricultural Produce Market Committee
Motilal said that the letter has also been sent to the DC of the district and the Agricultural Produce Market Committee. He told that this will also beautify the Adityapur market and people will get relief from the jam on the main road and police station road.
