Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा

कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकी हमला की कड़ी निंदा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की है। आज अपने एग्रिको निवास स्थान पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पाक प्रायोजित मजहबी आतंकवादियों द्वारा पहलगांव में निर्दोष लोगों की धर्म पूछ कर हत्या कर दी गई। इससे पूरा देश मर्माहत है।

धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में खुशहाली और शांति थी। उसे अशांत करने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने वाले समय में जम्मू कश्मीर को आतंकवादी मुक्त करेंगे। केंद्र सरकार इस मामले को लेकर काफी गंभीर है।

उन्होंने मृतक की आत्मा की शांति की प्रार्थना की और घायलों को शक्ति मिले,वह स्वस्थ हो। ईश्वर से यही प्रार्थना है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि अमरनाथ की यात्रा में केंद्र सरकार अपने आने वाले सैलानियों को सुरक्षित दर्शन करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *