Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर सरायकेला नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने जताया शोक

नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी में वरिष्ठ पत्रकार शेख अलाउद्दीन की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शेख अलाउद्दीन बहुत ही सौम्य व्यक्तित्व के धनी थे वे निष्पक्ष पत्रकारिता करते थे उन्होंने अपनी कलम का कभी भी दुरुपयोग नहीं किया उनके साथ मेरा आत्मीय संबंध था उनकी सड़क दुर्घटना में अस्वाभाविक मृत्यु पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए प्रशासन को दोषी ठहराया उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से सड़क दुर्घटनाओं में अपने परिजन और परीचितों की मौत देखने और सहने की हिम्मत खत्म हो गई है प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा समिति के बैठक के नाम पर केवल कोरम पूरा किया जाता रहा है

सरायकेला स्थित राज्यकीय उच्च पथ काफी व्यस्त सड़क है सरायकेला की मुख्य सड़क पर पूरे कोल्हान का लोड है ऊपर से श्री सीमेंट कंपनी की हजारों गाड़ियां, लोह अयस्क की हजारों गाड़ियां एव अन्य उधोगो की हजारों गाड़ियां से प्रतिदिन कई लोग घायल और कई लोगों की जान जा रही है मेरे द्वारा लगातार सरायकेला स्थित राजकीय उच्च मार्ग में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी नो एंट्री एवं स्थायी समाधान हेतु रिंग रोड की मांग की जा रही है जिसका शिकायत लोकायुक्त झारखंड से की थी लोकायुक्त के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लागू नो एंट्री केवल सरकारी दस्तावेज बनकर रह गई हमारी मांगों में पहल करते हुए प्रशासन को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गंभीरता से कार्य करें ताकि भविष्य में जान माल की रक्षा हेतु सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *